
👁 16 views Views
घर में घुसकर मारपीट के मामले में जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में एक मासूम के साथ मारपीट का विरोध करने पर उसके पिता और चाचा के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। पीड़ित इरफान ने पांच लोगों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला बुधवार का है जब इरफान का 5 साल का बेटा अमजद घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव के युवक ने बच्चों का नाम बिगाड़ना शुरू कर दिया। बच्चे के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। आरोपी के भाइयों ने भी घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























