
जी.एस. सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल पिलखुवा में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी सफल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जी0एस0 सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल पिलखुवा ने चिकित्सा क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनपद हापुड़ की पहली घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की है।
विश्वविद्यालय के प्रो.चांसलर डॉ अंकित शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जीएस सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य आधुनिक एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनमानस तक पहुंचाना है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को भी अब अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
यह जटिल एवं अत्याधुनिक सर्जरी वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ देवऋषि पांडेय एवं डॉ विशाल कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक की गई। रोबोटिक तकनीक की सहायता से की गई इस सर्जरी में अत्यधिक सटीकता सुनिश्चित हुई जिससे
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867























