हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आठ बच्चों में 15 वर्षों बाद खसरा मिलने से स्वास्थ्य विभाग की बेचैनियां बढ़ गई है। इसके लिए क्षेत्र में अभियान चलाकर टीके लगाए जाएंगे। साथ ही एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में 15 वर्षों बाद दो गांव और एक मोहल्ले में आठ बच्चे खसरे से पीड़ित मिले हैं। खसरा एक बेहद गंभीर बीमारी मानी जाती है। इसकी चपेट में आने पर तेज बुखार के साथ शरीर पर लाल चकत्ते बनते हैं जिस की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में निवाजीपुरा, बड़ौदा सिहानी तथा बझैड़ा कला में आठ बच्चे खसरा से पीड़ित मिले हैं जिनकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। इसके लिए एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन भी किया गया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























