
👁 32 views Views
हाईवे पर चार कारों की जोरदार भिड़ंत
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर चार कारें आपस में जोरदार तरीके से टकरा गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहन खड़े होने से यातायात भी प्रभावित हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कारों को हाईवे से हटाने का काम शुरू कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















