
👁 11 views Views
हापुड़: नवीन मंडी में दुकान एक से नौ के पीछे उगी झाड़ियों व गंदगी से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी में दुकान नंबर 1 से 9 के पीछे के हालात बेहद खराब है। बताया जा रहा है कि यहां पर गंदगी पड़ी है। झाड़ियां भी उग चुकी है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ऐसे में सांप, बिच्छुओं के निकलने का खतरा बना रहता है। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो में बताया गया है कि कमरा नंबर 1 से 9 में लेबर्स सोती है जिसकी वजह से उनपर जहरीले जीव-जंतुओं द्वारा काटने का खतरा मंडराता रहता है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द यहां की सफाई हो जिससे लोगों में भय का माहौल खत्म हो।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















