👁 0 views Views
शहीद शिक्षक को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यूटेक पेंशन बहाली मंच हापुड़ के तत्वावधान में बुधवार को शहीद शिक्षक डा.रामाशीष सिंह का स्मृति दिवस हापुड़ के दीवान इंटर कालेज में मनाया गया।
इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, डा. संजीव कुमार, देवमणि सिंह, पदम सिंह, सुनील कुमार, विजय सिंह, दीपाली शर्मा, मनोज कुमार आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपने-अपने श्रद्धासुम अर्पित किए।
पेंशन बहाली को लेकर लखनऊ में आंदोलनरत शिक्षकों पर 7 दिसम्बर-2016 को पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया था जिस दौरान शिक्षक डा.रामाशीष सिंह शहीद हो गए।
























