👁 0 views Views
नशे की गोलियां बेचता थमा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशे की गोलियां बेच रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने 75 नशीली गोलियां बरामद की हैं।आरोपी क्रीम नगर हापुड का शराफत है।आरोपी ने पूछताछ के दौरान नशे की गोलियां बेचना स्वीकार किया है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
























