👁 0 views Views
एमसीडी चुनाव में आप की जीत पर हर्ष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिले पूर्ण बहुमत पर बुधवार को हापुड़ में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर कर मिठाई वितरित की।
आप के जिला कार्यालय हापुड़ पर हीरा लाल जैनवाल, ऋषिपाल सैनी, जोगेंद्र दास, वीरेंद्र पाल सिंह, मनोज भारद्वाज, सीमा सागर, टीकाराम आदि एकत्र हुए और दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर हर्ष जताया और मिठाई वितरित की। उन्होंने इस जीत को पार्टी के सिद्धांतों और विकास कार्यों की जीत बताया है।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748

























