👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनसंख्या समाधाम फाउंडेशन की रथ यात्रा के दौरान गुरुवार को गाजीपुर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी व राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा पर गुंडों द्वारा प्राण घातक हमला करने व रथ यात्रा में शामिल वाहनों को क्षतिग्रस्त करने पर हापुड़ के हिंदू संगठनों में रोष फैल गया।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सुंदर कुमार आर्य, ईश्वर सिसौदिया, शशि गोयल, ओम प्रकाश, अमित गुर्जर, जय भगवान कश्यप आदि ने विरोध स्वरुप कलैक्ट्रेट पर मार्च किया और गाजीपुर में फाउंडेशन के नेताओं व रथ यात्रा में शामिल वाहनों पर हमला करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।





















