👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ओमिक्रोन की आहट के बीच दिल्ली सरकार ने न्यू ईयर और क्रिसमस के सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी है लेकिन जनपद हापुड़ में आबकारी अधिकारी ने क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए मदिरा का सेवन करने वालों के लिए ऑकेजनल बार अनुज्ञापन यानी टेंपरेरी लाइसेंस जारी करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
बता दें कि क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान कुछ लोग शराब का सेवन भी करते हैं। ऐसे में मदिरापान के लिए होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज होम, निजी स्थान पर आयोजन करने वालों को ऑकेजनल बार अनुज्ञापन प्राप्त करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी अन्यथा निजी स्थान के स्वामी, होटल, रेस्टोरेंट, बैंकट हॉल, मैरिज होम संचालक के खिलाफ आबकारी विभाग सुसंगत धाराओं में कड़ी कार्रवाई करेगा।





















