हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ मनचलों ने जमकर बवाल काटा और एक युवती को छेड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पेट्रोलिंग बढ़ाने का आश्वासन दिया। हालांकि शुक्रवार की दोपहर तक पुलिस को किसी की तहरीर प्राप्त नहीं हुई।
बताते चलें कि मामला बीती रात का है जब नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर में मनचलों ने जमकर हुड़दंग काटा और एक युवती को छेड़ दिया। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और नागरिकों ने कहा कि मनचलों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इससे पहले भी दो बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। पुलिस ने लोगों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
























