हाहापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रामस्वरूप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम अछेजा स्कूल में लड़कियों व लड़कों को पढ़ाने के लिए अध्यापक की जगह प्रबंधक का ड्राइवर पढ़ाता है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कई बार लड़कियों के फ़ोटो खींचने पर विद्यालय में हंगामा हो चुका है उसके बावजूद भी प्रबंधक व ड्राइवर अपनी नियम विरूद्ध मनमानी पर आमदा है। भारतीय किसान यूनियन भानू पहले भी प्राइमरी क्लास चलाने के विषय में कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन दे चूकी है उसके बावजूद भी प्रबंधक प्राइमरी क्लास चला रहे हैं जो नियम विरूद्ध है। भारतीय किसान यूनियन भानू के ज़िलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में ज़िला विधायलय निरीक्षक को मय सबूतों के ज्ञापन दिया है और कहा है कि ड्राइवर व प्रबंधक के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाये नहीं तो भारतीय किसान यूनियन भानू धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी पवन हूण ज़िलाध्यक्ष ,राजेंद्र गुर्जर,राधेलाल तयागी , रवि भाटी,राजबीर भाटी, कृष्ण पाल प्रधान आदि उपस्थित थे।
























