
भारतीय रोइंग टीम के नेशनल कोच बने लोकेश कुमार
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): चौधरी लोकेश कुमार जो लगातार अपनी कठिन मेहनत और परिश्रम से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। वर्तमान में वे 01 मई से 31 मई तक अंडमान में आयोजित बीच कोस्टल रोइंग चैंपियनशिप में नेशनल कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वे 01 जून को अपनी टीम के साथ थाईलैंड के पटाया में आयोजित “बीच कोस्टल स्प्रिंट एशियन चैंपियनशिप” में भाग लेने के लिए रवाना हो रहे हैं।
हापुड़ जिला तैराकी संघ के सचिव रामानंद राय ने बतायाकि हापुड़ के लाल हरसिंहपुर गांव के निवासी चौधरी लोकेश कुमार पिछले 23 वर्षों से अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने अपने रोइंग खेल जीवन में 06 इंटरनेशनल मेडल, जिनमें 02 एशियन गेम्स मेडल शामिल हैं, तथा 08 नेशनल मेडल प्राप्त किए हैं।
उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकार द्वारा “काशीराम अवॉर्ड” तथा “चेतन चौहान अवॉर्ड” से सम्मानित किया जा चुका है।
राष्ट्रीय कोच चयनित होने पर क्रीड़ा अधिकारी अरुणा , हापुड़ जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष डॉ आनंद प्रकाश ,राजीव वर्मा ,बनर्जी भारती एल एन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पंकज अग्रवाल, सुधीर शर्मा सहित अनेक गणमान्य एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264
























