
अतरपुरा चोपला पर नाले से जल भराव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अतरपुरा चोपला नेहरू चौक से लेकर खुर्जा पेंच व गोल मार्केट तक जल भराव की समस्या जो की हर दूसरे-तीसरे दिन जल भराव बिना बारिश के भी हो जाता है जिसका मुख्य कारण कुछ नालों की सफाई न होना व नाले के ऊपर अतिक्रमण करके बिल्डिंग बना देना जिससे नाली की चौड़ाई कम कर दी गई जिससे नालों की सफाई नहीं हो पाती है। नेहरू चौक के नीचे एक नाला है जिसकी ये नगर पालिका के मुख्य कर्मचारी ड्रामा करके उसकी सफाई नहीं करते हैं उससे रेलवे रोड का पानी व अतरपुरा चोपला से खुर्जा पेंच तक भर जाता है वह कोहली एंड कोहली के बराबर में एक रोड क्रॉस नाल है उसकी तो सफाई नहीं करते जो कि लगभग 7 फुट गहरा नाला है। इस नाले से श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति के पास से सील्ट भरी पड़ी है वह मुख्य रूप से मेन नाले से जुड़ा हुआ है। जो की तिरुपति गार्डन से लेकर के काली नदी तक अतिक्रमण वर्ष सील्ड से भरा पड़ा है जिसकी अनेकों वर्षों से सफाई नहीं हुई है जिसकी वजह से शहर में मेंन मार्केट में कई-कई फुट पानी भरता है व दिल्ली रोड पर सेंचुरी लेमिनेशन से लेकर के तिरुपति गार्डन तक अनेकों जगह सील्ड भरी हुई है अनेकों बार उद्योग बंधुओं ने उक्त मेटर को अनेकों बार उठाए गए थे जिसमें ईओ संजय मिश्रा हापुड़ को फटकार भी लगाई गई थी नगर पालिका आश्वासन देकर व कुछ फोटो लेकर के उसका समाधान नहीं करते हैं इनकी सही तरीके से यदि जांच कराई जाए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संयुक्त मंत्री विजय अग्रवाल ने नालों की सफाई की मांग की है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846























