
पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुआं मंदिर के जीर्णोद्धार का डीएम ने किया निरीक्षण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में स्थित नक्का कुआँ मन्दिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का शुक्रवार को जिलाधिकारी कविता मीना ने स्थलीय निरीक्षण किया।डीएम ने निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की गहन समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ, निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण सामग्री के उपयोग में मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सरकार के उक्त कार्यों का उद्देश्य मंदिर परिसर का समुचित विकास करते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे धार्मिक स्थल की गरिमा एवं आकर्षण में वृद्धि हो सके।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























