हेल्थ एंड वेलनैस सेंटर पर लटका मिला ताला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीएचसी के अधीक्षक एवं चिकित्सकों ने नजदीक के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया इस दौरान चिकित्सा अधीक्षकों और चिकित्सकों ने 125 हेल्थ एंड वेलनैस सेंटर का निरीक्षण किया। सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ताला लटका मिला। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी बताया कि शुक्रवार को सभी 125 हेल्थ एंड वेलनैस सेंटरों का चिकित्सा अधीक्षकों और चिकित्सकों से निरीक्षण कराया गया है। सभी अस्पताल ओपीडी समय में बंद मिले हैं। चिकित्सा अधीक्षकों ने उन्हें रिपोर्ट सौंप दी है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि जो चिकित्सक और कर्मचारी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। शुक्रवार को निरीक्षण में गैरहाजिर मिले सभी सीएचओ के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500


























