
लॉयन्स क्लब हापुड़ गौरव द्वारा डॉक्टर्स डे पर सम्मान समारोह आयोजित, चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ लॉयन्स क्लब हापुड़ गौरव द्वारा राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ-साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में डॉ. आशा मिश्रा, डॉ. अनुभव डूडेजा, डॉ. अर्चना गुप्ता एवं डॉ. सीमा सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं सीए पंखुरी गोयल एवं सीए वासु त्यागी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन डॉ. आराधना वाजपेई ने किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रेखा सिंह, सचिव एडवोकेट ज्योति, कोषाध्यक्ष डॉ. आराधना बाजपेई सहित सिमरन गोयल, पारुल जिंदल, श्रुति शर्मा, शालू ग्रोवर, ममता अरोड़ा, शिल्या त्यागी, नीरू मित्तल, ज्योति साहनी, शालिनी चौधरी, मंजू बंसल, मिली सिंघल, उर्मिला जी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























