Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में छह मेडिकल स्टोर के लाइसेंस ड्रग कंट्रोलर ने ड्रग इंस्पेक्टर की संस्कृति पर निलंबित कर दिए हैं जिससे मेडिकल स्टोर के संचालकों में हड़बड़ी की स्थिति बनी हुई है। इसी के साथ छह अन्य मेडिकल स्टोर को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मेडिकल स्टोर पर पिछले दिनों जांच की गई थी। जांच में 12 से ज्यादा मेडिकल स्टोर पर गड़बड़ी मिली थी। जहां ड्रग एक्ट के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। छह मेडिकल स्टोर ने नोटिस के उत्तर दे दिए हैं जो कि संतोषजनक नहीं है। ऐसे में छह मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
इन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
हापुड़ के मजीदपुरा के सोफिया मेडिकल स्टोर, कोटा सादात के खान मेडिकल स्टोर, अंबेडकर तिराहे के पीछे स्थित मेसर्स वेलफेयर फार्मेसी तथा गांव सलाई काठी खेड़ा में स्थित शोएब मेडिकल स्टोर, पिलखुवा के गांधी रोड पर स्थित राहुल मेडिकल स्टोर, चंडी रोड पर स्थित बाबा मेडिकोज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
इन मेडिकल स्टोरों को नोटिस जारी
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित यशोदा नर्सिंग होम में संचालित मेडिकल स्टोर “दवाघर”, आर्या मेडिकल स्टोर, भगवती गंज में संचालित कृष्णा गोविंद मेडिसिन कंपनी, जवाहर गंज में संचालित रूद्राक्ष फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर, कुचेसर रोड चोपला बाबूगढ़ में संचालित श्री बालाजी मेडिकोज तथा गुलावठी-मसूरी रोड पर संचालित प्रधान मेडिकोज को नोटिस जारी किए गए हैं।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950

























