हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में ड्रग एक्ट का उल्लंघन करने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई जारी है। छह मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित होने के बाद हापुड़ के छह मेडिकल स्टोर पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं जिन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। मेडिकल स्टोर पर मिली गड़बड़ी के बाद विभाग ने नोटिस जारी किए थे। जिला औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल का कहना है कि नियमों का पालन करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
इन मेडिकल स्टोरों को नोटिस हुए जारी
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित यशोदा नर्सिंग होम में संचालित मेडिकल स्टोर “दवाघर”, आर्या मेडिकल स्टोर, भगवती गंज में संचालित कृष्णा गोविंद मेडिसिन कंपनी, जवाहर गंज में संचालित रूद्राक्ष फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर, कुचेसर रोड चोपला बाबूगढ़ में संचालित श्री बालाजी मेडिकोज तथा गुलावठी-मसूरी रोड पर संचालित प्रधान मेडिकोज को नोटिस जारी किए गए हैं।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























