👁 0 views Views
डेंगू के मरीजों की संख्या 86 पहुंची
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डेंगू लगातार पैर पसारता जा रहा है। जिले में डेंगू के चार और नए मरीज मिलने से यह संख्या बढ़कर 86 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी लगातार बढ़ती जा रही है। जगह-जगह सर्वे किया जा रहा है और डेंगू के लार्वा को भी नष्ट किया जा रहा है। बुधवार को चार और मरीज मिलने से डेंगू के मरीजों की संख्या 82 से बढ़कर 86 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की पल-पल पर पैनी निगाहें हैं।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























