
हापुड़ गढ़ रोड पर एक लाख रुपए गज बिकी जमीन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ का शायद ही कोई ऐसा स्थान बचाओ जहां प्रॉपर्टी के दामों में बूम नहीं आया हो। हापुड़ गढ़ रोड पर करीब 300 वर्ग मीटर भूमि 3 करोड रुपए में बिकने की जानकारी मिली है।
हापुड़ गढ़ रोड पर राघव धर्म कांटा स्थित है। इस धर्म कांटे के सामने गढ़ की ओर बाईपास से पहले एक 300 सौ वर्ग मीटर का एक प्लॉट है जिसमें एक दुकान बनी है। एक दलाल की मार्फत यह प्लॉट करीब तीन करोड रुपए में बिका है जिसके लिए एग्रीमेंट धनराशि का लेनदेन हो चुका है। बताते हैं कि इस प्लॉट का खरीदार कोई ज्वैलरी व्यापारी है। बता दे कि कालेधन के कुबेर प्रॉपर्टी में धन का निवेश करके धन को सफेद करने में लगे हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















