
हापुड़ में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया कांवड़ शिविर का उद्घाटन, कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप शनिवार को हापुड़ पहुंचे, जहां उन्होंने कांवड़ शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। मंत्री नरेंद्र कश्यप के शिविर में पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों और कांवड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मंत्री ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और कांवड़ यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मंत्री के स्वागत को लेकर शिविर में मौजूद लोगों में भी काफी उत्साह नजर आया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कांवड़ियों की सेवा व पुष्प वर्षा की और समाजवादी पार्टी पर निशाना भी साधा। इस मौके पर एडवोकेट विनीत कश्यप, राजेश्वर कश्यप, पवन कश्यप, यशपाल कश्यप सहित कई लोग मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















