हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर अमरोहा के सांसद कुंवर दानिश अली सोमवार को गांव अल्लाहबख्शपुर पहुंचे और ग्रामीणों की मांग का सांसद ने समर्थन करते हुए अंडर पास बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों से बात भी की और क्षेत्र का निरीक्षण किया।
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर टोल से पहले गांव अल्लाहबख्शपुर के ग्रामीण अंडरपास की मांग कर रहे हैं जिसके समर्थन में सांसद कुंवर दानिश अली ने पंचायत में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उनकी मांग को जायज ठहराया। सांसद दानिश अली का कहना है कि अंडरपास बनने से सड़क हादसों पर भी विराम लगेगा। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई के पीडी, गढ़मुक्तेश्वर एसडीएम, वन विभाग व अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। अंडरपास बनाने के स्थान का निरीक्षण करने के पश्चात सांसद कुंवर दानिश अली ने अधिकारियों से कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। इस दौरान राहत, तालिब, इमरान अली, माहिर चौधरी, साजिद आदि उपस्थित रहे।
























