
नलकूप से चोरी करने पर अभियुक्त को कारावास व अर्थदण्ड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा खेतों से नलकूप चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त नदीम द्वारा खेतों से नलकूप चोरी करने के मामले में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 236/2022 धारा 379 भादवि थाना सिम्भावली पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 02 वर्ष 10 माह का साधारण कारावास व 2,500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी नदीम पुत्र शोकीन निवासी अतरौली थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















