
चिकित्सा के क्षेत्र में हापुड़ विधायक के प्रयास से 1 रुपए में डायलिसिस सुविधा
हापुड़, सीमन/हर्ष त्यागी(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सरकारी स्तर पर रोगियों को ज्यादा से ज्यादा इलाज है तो सुविधा उपलब्ध कराने में जुटे हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती ने अपने प्रयासों में एक और कड़ी जोड़ दी जिससे रोगी लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में जुड़ी इस कड़ी का नाम है केवल 1 रुपए में डायलिसिस सुविधा। हापुड़ में डायलिसिस यूनिट की स्थापना पर प्रदेश सरकार ने करीब एक करोड रुपए खर्च किए हैं।
हापुड़ के दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल में हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती के प्रयास से डायलिसिस यूनिट स्थापित की गई है जिसका उद्घाटन सोमवार की दोपहर विधायक ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि अब डायलिसिस रोगी को अन्य अस्पतालों में महंगे डायलिसिस के लिए नहीं जाना पड़ेगा। अब सरकारी अस्पताल में मरीज को 1 रुपए में डायलिसिस सुविधा मिलेगी और इस सुविधा का लाभ जनपद हापुड़ के सभी रोगियों को मिलेगा। विधायक ने डायलिसिस प्रक्रिया को देखा। इस अवसर पर सीएमएस डॉक्टर हेमलता, पवन चौधरी, योगेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























