
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार की शाम को हापुड़ में कैंडल मार्च निकालने से पहले ही पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन लोकहित के संस्थापक हरीश हुण को गढ़ स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान उनके समर्थक उनके आवास पर पहुंचे। इसके पश्चात हरीश हुण ने अपने समर्थकों के साथ मोमबत्ती जलाकर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग की और सरकार पर जमकर निशाना साधा। पुलिस द्वारा किए गए हाउस अरेस्ट का संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने विरोध किया। हरीश हुण अंकित भंडारी को न्याय तथा गवर्नर दुष्यंत गौतम की नियुक्ति को रद्द करने की मांग कर रहे थे। केंद्र सरकार ने दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया था और उन्होंने 19 अक्टूबर को गंगटोक स्थित लोकसभा में सिक्किम के 21 वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी जिसका संगठन ने विरोध किया।
























