
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने पत्रकार नसीम हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आटा मिल मालिक सहित तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अशोक कुमार गुप्ता पुत्र मूलचंद गुप्ता निवासी मोहल्ला पुरानी मंडी पक्का बाग हापुड़, कपिल अग्रवाल पुत्र रामावतार अग्रवाल निवासी मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड़ और नरेश कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरेश चंद्र निवासी मौहल्ला सर्वोदय कॉलोनी थाना हापुड़ जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को रॉयल एनक्लेव कॉलोनी के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें आरोप है कि रविवार को मृतक नसीम अपने साथियों के साथ जरोठी रोड पर स्थित आटा मिल पर विज्ञापन लेने के लिए गया था जहां उनकी संचालक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद आरोपियों ने एक राय होकर नसीम व उसके साथियों के साथ मारपीट की। इसके पश्चात नसीम की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























