
हापुड़ पुलिस की साइबर टीम की कार्रवाई, ठगी के 49,401 रुपये पीड़ित को वापस दिलाए
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में थाना बाबूगढ़ की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 49,401 रुपये वापस कराए हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर निवासी शकील अहमद पुत्र कय्यूम खान के साथ 24 जून 2026 को साइबर ठगी की घटना हुई थी। पीड़ित अपनी फैक्ट्री के लिए स्क्रैप का ऑर्डर कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ 49,500 रुपये की साइबर ठगी हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बाबूगढ़ की साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई की और ठगी की गई रकम में से 49,401 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में की गई।
पुलिस की अपील: किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























