
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुस्साए कांग्रेसियों ने पुलिस लाइन में धरना प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा किया। धरने पर बैठे कांग्रेस के हापुड़ जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि पुलिस ने तानाशाही भरा रवैया दिखाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने वोट चोरी का आरोप लगा नारेबाजी भी की। उन्होंने इसी के साथ कहा कि पुलिस ने जो कार्य किया है वह संविधान के खिलाफ है। देश संविधान से चलेगा।
बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसियों को पुलिस-प्रशासन ने सोमवार को अंबेडकर चौक पर रोक लिया। इसके बाद उनकी पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। कांग्रेसियों ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध किया जिसके पश्चात कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कांग्रेस के करीब 50 से 60 पदाधिकारी, सदस्यों, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और बसों में भरकर हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन ले गई जहां कांग्रेसी धरने पर बैठ गए।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















