
पुराने वाहनों को पकड़ने पर किसानों का गुस्सा फूटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नागरिकों के पुराने वाहनों बाइक, कार व ट्रैक्टर आदि को पड़कर स्क्रैप कंपनियों को सौपने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन लोकहित ने सोमवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पर धरना दिया और मांग की कि एनजीटी के नाम पर हो रहे हैं नागरिकों व किसानों के उत्पीड़न को रोका जाए।
भाकियू लोकहित के संस्थापक हरीश हुण ने बताया कि प्रदूषण रोकना जरूरी है। पहले उन औद्योगिक यूनिटों पर कार्रवाई हो जो प्रदूषण फैला रहे हैं और लोग घुटन में सांस ले रहे हैं।
किसानों ने जिला अधिकारी कविता मीना से भेंट कर मांग की है कि पहले प्रदूषण फैलाने वाले रेड जोन के उद्योगों पर कार्यवाही होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867





















