
गढ़ रामलीला कमेटी की कमान संभालेंगी बीजेपी नेत्री पिंकी त्यागी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाली रामलीला कमेटी का नेतृत्व इस बार भाजपा नेत्री और गढ़ क्षेत्र की रहने वाली पिंकी त्यागी करेंगी। उन्हें गढ़ रामलीला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। बताया जा रहा है कि कमेटी के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी महिला को सौंपी गई है। पिंकी त्यागी को महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिलने से उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाली रामलीला धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। ऐसे में कमेटी के शीर्ष पद पर पहली बार किसी महिला की नियुक्ति की गई है जिसका सभी ने स्वागत किया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















