
स्वाधीनता संग्राम में शहीद हुए हापुड के बलिदानियों का स्मारक होगा भव्य
हापुड, सीमन(ehapurnews.com):स्वाधीनता संग्राम के दौरान शहीद हुए हापुड के चार बलिदानियों के स्मारक की दुर्दशा देखकर जिलाधिकारी व्यथित हो उठी और उन्होने शहीद स्मारक को भव्य व अन्य आवश्यक सुविधाओ से परिपूर्ण करने का निर्देश दिया।
हापुड की जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने सोमवार को हापुड के अतरपुरा चोपला स्थित शहीद स्मारक व शहीद स्तंभ का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शहीद स्तंभ परिसर की साफ-सफाई, लाइटिंग, पाथ-वे, बाउंड्रीवाल, पौधारोपण, शहीदों के नाम पट्टिका, राष्ट्रीय ध्वज स्थल एवं बैठने की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड़ एवं संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि शहीद स्मारक का सौंदर्यीकरण उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए।परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं जन सुविधाओं का विकास किया जाए तथा स्मारक को जन-जागरूकता एवं देशभक्ति के प्रतीक के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु स्मारक स्थल को आदर्श एवं प्रेरणादायी बनाया जाना आवश्यक है।
बता दे कि स्वाधीनता संग्राम के दौरान हापुड के चार लोग शहीद हो गये थे,जिनकी स्मृति में अतरपुरा चौपला पर एक छोटा सा स्मारक बना है।जिसके एक बडे भाग पर पुलिस का कब्जा है और दूसरी ओर अतिक्रमण कारी हावी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















