
पुलिस पर चलाई गोली,मिली 9 साल की सजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त पैरवी करते हुए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में एक आरोपी को 09 वर्ष का साधारण कारावास व 10,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दंडित कराया गया।
थाना हापुड़ नगर क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त आसिफ पुत्र शकील निवासी मौहल्ला छीपीवाड़ा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से हमला करने की दुस्साहसिक घटना की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना हापुड़ नगर पर मु0अ0सं0 989/2016 धारा 147, 148, 149, 307, 420, 482 भादवि पंजीकृत किया गया था तथा दिनांक 08.02.2017 को आरोप पत्र मा० न्यायालय प्रेषित किया गया।
अभियुक्त उपरोक्त को मा० न्यायालय एडीजे/एफटीसी द्वितीय हापुड़ द्वारा 09 वर्ष का साधारण कारावास व 10,000/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई। अभियोजन विभाग से श्री आशीष कुमार (शासकीय अधिवक्ता) व विवेचक उ0नि0 श्री मुजमिल खान एवं पैरोकार म० है० का0 मधु व कोर्ट मोहर्रिर म०है०का० अंजली तोमर का विशेष योगदान रहा
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















