👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने मंगलवार को हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित बैंकों में अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस बल के साथ चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने बैंक कर्मियों, गार्डों को जागरूक किया। बैंकों के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों को बेवजह न घूमने की कड़ी चेतावनी दी। पुलिस ने बैंक और एटीएम में लगे कैमरों की भी जांच की और रजिस्टर चेक किया।
























