👁 0 views Views
ट्रैफिक रूल का पालन करने से जीवन सुरक्षित
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): सड़क सुरक्षा माह नवंबर 2022 को दृष्टिगत रखते हुए यातायात निरीक्षक मनु चौधरी ने मंगलवार को गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर में छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ा कर उन्हें जागरूक किया और कहा कि जीवन रक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है।मनु चौधरी ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि यातायात माह के साथ-साथ अन्य माह में भी यातायात नियमों का पालन कर जीवन को सुरक्षित रखें।वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन कदापि न चलाएं। इससे सड़क दुर्घटना होने की अधिक संभावनाएं होती हैं।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























