किसान कार्ड 8 जुलाई से बनेंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ प्रदेश के किसानों को किसान कार्ड देने के लिए ग्राम पंचायतवार लगने वाला शिविर अब आठ जुलाई से शुरू होगा। एक जुलाई से सात जुलाई तक शिविर में लगने वाले कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा। इसकी शुरुआत हो गई है। इसमें पंजीयन के लिए बनाए गए एप से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। ताकि किसी तरह की समस्या न आए। प्रदेश के किसानों को आधार कार्ड की तर्ज पर किसान कार्ड उपलब्ध कराने की तैयारी है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशकने बताया कि किसान रजिस्ट्री में किसी तरह की समस्या न आए, इसलिए पंजीयन में लगे कर्मियों को एक से 7 जुलाई तक विशेष प्रशिक्षण देने का फैसला लिया गया है।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























