लम्बित ड्राइविंग लाइसेंस की डिलीवरी शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आवेदकों के लंबित पड़े सवा लाख ड्राइविंग लाइसेंसों की डिलीवरी मंगलवार से शुरू होगी। ये डीएल 31 मई के पहले से की मैनेजमेंट सिस्टम (केएमएस) में गड़बड़ी के चलते लंबित पड़े थे। परिवहन निगम मुख्यालय पर करीब एक लाख 27. डीएल साफ्टवेयर के केएमएस में गड़बड़ी से अटके थे। उनका ब्यौरा दर्ज नहीं हो पा रहा था। इसके चलते महीनेभर तक डिलीवरी रुकी थी। स्मार्ट कार्ड डीएल डाक से आवेदकों के घरों पर भेजे जाते हैं, ऐसे में डिलीवरी रुकी होने से असुविधाएं हो रही थीं। सोमवार को लंबित डीएल का ब्यौरा तलब किया गया। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर केएमएस कराने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग के अफसरों ने बताया कि एनआईसी के जरिए केएमएस साफ्टवेयर में गड़बड़ी दूर कर ली गई है। डीएल की पेंडेंसी दस दिनों में खत्म कर ली जाएगी।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























