👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की सामाजिक संस्था श्रवण फाउंडेशन ने सावन माह के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं के मध्य खीर का प्रसाद वितरित किया।
श्रवण फाउंडेशन के सौरभ अरोड़ा, विपिन गुप्ता, नवीन कुमार गुप्ता, अमन गुप्ता, सुनील शास्त्री, गौरव गर्ग सोमवार को हापुड़ के रेलवे रोड पर पटेल नगर के पास एकत्र हुए और करीब 60 किलो दूध की खीर तैयार की।
श्रवण फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया। राहगीरों व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव के प्रति आस्था व्यक्त की।
























