हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की सुबह टाटा 407 ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की सहायता से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है.
बता दें कि मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अलीपुर के पास का है जहां हापुड़ मुरादाबाद एक्सटेंशन पर एक बाइक को सामने से आ रहे टाटा 407 ने टक्कर मारदी. हादसा इतना ज़ोरदार था कि 16 वर्षीय मोहम्मद अज़ाम पुत्र शमशाद निवासी मुरादाबाद की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उसका साथी घायल हो गया जिसे राहगीरों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बाइक सवार का उपचार शुरू कर दिया है. बता दें कि हादसे के दौरान बाइक के परखच्चे उड़ गए और टाटा 407 क्षतिग्रस्त हो गया जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509

























