
हापुड़ में खालसा पंथ दिवस मनाया गया,लंगर में श्रध्दालुओं ने प्रसाद पाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): सिख पंथ की सिरमौर संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कि धर्म प्रचार कमेटी के प्रबन्ध प्रबंध अधीन गुरुद्वारा गुरुनानक दरकार हापुड़ मे खालसा साजना दिवस को समर्पित महान गुरमत समागम करवाया गया जिसमें श्री अखंड पाठ साहब की समाप्ति के बाद कीर्तन कथा का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्थे भाई इंद्रजीत सिंह ने गुरबाणी का मनोहर कीर्तन किया।
अमृतसर स्वर्ण मंदिर से आए महान कीर्तनये भाई पलविनदर सिंह ने गुरबाणी का मनोहर कीर्तन करके संगतो को भाव विभोर किया।
इसके साथ ही धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर से पहुंचे भाई गुरप्रीत सिंह भंगू के ढाडी जत्थे एवं भाई हरमन जीत सिंह ने खालसा साजना दिवस स्थापना के इतिहास के संबंध सम्बन्ध में कथा और काव्यरूप में जानकारी दी जिसकी सभी संगत इसकी सराहना की।उत्तर प्रदेश सिख मिशन एवं सिख मिशन दिल्ली के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह ने खालसा पंथ के साजना दिवस की सभी संगत को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। हैड ग्रंथि ज्ञानी प्रभदयाल सिंह ने शरबत के भले की अरदास की उसके बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया
इस मौके पर गुरुद्वारा इंस्पेक्टर सरदार गुरमेल सिंह, बूटा सिंह हरविंदर सिंह इकबाल सिंह कहान् सिंह, खेमसिंह,हरजीत सिंह, देविंदर एग्रीकल्चर समरजीत सिंह बलवीर सिंह, मनिंदर सिंह।
आदि हाजिर रहे।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























