
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छह जनवरी को हापुड़ के अच्छेजा में स्थित एक ट्रांसपोर्टर के यहां से शहद पकड़ा था जिसका नमूना भरकर प्रयोगशाला भेजा था। लैब से रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। शहद की रिपोर्ट असुरक्षित पाई गई है। शहद में राइस सीरप की मिलावट आई है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। विभाग ने उस दौरान मिले 15,000 किलो शहद पकड़ा था जिसे सीज कर दिया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छह जनवरी को अच्छेजा स्थित एक ट्रांसपोर्टर के यहां छापा मारा था जहां उसने करीब साढ़े 22 लाख रुपए का शहद बरामद किया था जिसपर लेवल भी नहीं लगा था। यह शहद एक ट्रांसपोर्टर के यहां मिला था जिसमे से महक आ रही थी जिसे हरियाणा से लाकर डिमांड के अनुसार जगह-जगह भेजा जाता था। इस शहद को आंध प्रदेश भेजा जाना था। टीम ने 500 केन जब्त की है। एक केन में 30 किलो मिलावटी शहद भरा हुआ था। बता दें कि यह शहद का व्यापार काफी पुराना है। अचंभे की बात तो यह है कि शहद की केन पर किसी प्रकार की लेबलिंग नहीं की गई जोकि पैकेजिंग नियमों का उल्लंघन करती है। ना तो पैकेजिंग बोतल पर एक्सपायरी अंकित थी और ना ही एमआरपी, ऐसे में संभावना है कि टैक्स चोरी कर लाखों-करोड़ों रुपए का व्यापार किया जा रहा है जिससे राजस्व को चूना लग रहा है। वहीं लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। बुधवार को रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमे शहद में मिलावट पाई गई है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

























