
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में डॉक्टर अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को शाम के समय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा का सौंदर्यकरण भी किया गया जिसका हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर पंचायत बाबूगढ़ की चेयरमैन सुधा देवी, चेयरमैन पति राज प्रताप उर्फ राजीव, सभासद, क्षेत्रवासी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर रिटायर्ड जज धर्मवीर सिंह ने भी बाबा साहेब के चित्र पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान कई झांकियां भी निकाली गई जिसमें मां काली और बाबा साहेब की झांकी को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आए। रंग बिरंगी लाइटों, गुब्बारों से झांकियां और अंबेडकर प्रतिमा स्थल को सजाया गया था।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























