
ट्रैक्टर से कुचलकर RSS पदाधिकारी की हत्या करने वाला कलीम चढ़ा पुलिस के हत्थे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के महमूदपुर गांव में 31 अगस्त की देर रात हुई RSS कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी ट्रैक्टर चालक कलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला 31 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे का है। महमूदपुर निवासी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सपनावत खंड के जनसंपर्क प्रमुख सतीश कुमार अपने घर के बाहर दोस्त मनोज कुमार के साथ खड़े थे। इसी दौरान घुघराला निवासी आरोपी कलीम मिट्टी से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वहां से गुजरा।
जब सतीश कुमार ने तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाने का विरोध किया, तो आरोपी कलीम ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल सतीश कुमार को परिजनों ने गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर किया गया। लेकिन मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही सतीश कुमार ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश था।
मामले की जानकारी देते हुए सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कलीम को उसके घर घुघराला से गिरफ्तार कर लिया है। रविवार शाम पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















