
पंजाबी समाज की एक जुटता का आव्हान
हापुड सीमन (ehapurnews.com): पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी ने बताया कि पंजाबी समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन 20 सितंबर को मेरठ में होने जा रहा है इस राष्ट्रीय सम्मेलन में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाबी समाज को भागीदारी मिले उन्होंने कहा पंजाबी समाज की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस सम्मेलन में पूरे राष्ट्र से पंजाबी समाज के प्रतिनिधि आकर अपनी ताकत दिखाकर शंखनाद करेंगे इस कार्यक्रम में पटौदी से श्री 108 स्वामी धर्मदेव जी महाराज हरिद्वार से स्वामी अरुण दास महाराज सहारनपुर से विधायक राजीव गुंबर पलिया विधायक रोमी साहनी फिरोजाबाद विधायक मनीष असीजा डीआईजी राजीव मल्होत्रा मुंबई से गिरीश थापर के अलावा उत्तराखंड हरियाणा पंजाब राजस्थान भोपाल हैदराबाद नागपुर जमशेदपुर उड़ीसा उत्तर प्रदेश रायपुर के अलावा 14 प्रदेशों से पंजाबी समाज अपनी एकता दिखा कर 2027 के चुनाव में अपनी भागीदारी मांगेगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















