
धौलाना: दिनदहाड़े किराना दुकान से 6 हजार रुपए की चोरी,जांच करती पुलिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है, जहां बेखौफ चोर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मामला ग्राम सौलाना का है, जहां रविवार सुबह एक किराना दुकान से 6 हजार रुपए की नकदी चोरी हो गई।
पीड़ित दुकानदार अजय पाल के मुताबिक, वह रविवार की सुबह करीब 8 बजे अपनी दुकान पर मौजूद थे। उसी दौरान मौका पाकर बदमाश ने उनकी दुकान से 6 हजार रुपए लेकर उड़न छू हो गए । चोरी की घटना के तुरंत बाद दुकानदार ने एक युवक को दुकान से बाहर निकलते हुए देखा।
अजय पाल ने संदिग्ध युवक को पकड़ने की कोशिश की और शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी फुर्ती से मौके से भाग निकला।
पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में धौलाना थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















