
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में होमगार्डों के रिक्त पड़े पदों पर नई भर्ती की प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती सुनिश्चित करने के लिए पुलिस भर्ती एवं प्रशिक्षण बोर्ड के सहयोग से नया बोर्ड बनाने के भी निर्देश दिए हैं।उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार, करीब 50 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। इसमें से पहले चरण में कितने पदों पर भर्ती होगी, यह संख्या बाद में तय होगी। माना जा रहा है कि करीब 50 हजार होमगार्डों को भर्ती किया जाएगा। गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि प्रदेश में 1,18,348 स्वीकृत पदों के विरुद्ध 71,155 होमगार्ड सक्रिय हैं। इसतरहकरीब 47193 पद खाली पड़े हैं। विभाग के उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि कितने पदों पर भर्ती शुरू की जाए, इसे अभी तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पात्रता, परीक्षा, चयन संबंधित प्रावधानों में सुधार करें।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























