तस्करी की शराब परोसने के दोषी सर्राफ से पूछताछ नहीं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक पखवाड़ा पहले एक सर्राफ द्वारा बेटे की शादी पर आयोजित काकटेल और अर्दधनग्न नर्तकियों का डांस अभी भी लोगों की जुबान पर चर्चा में है और हर कोई पूछ रहा है कि सर्राफ का क्या हुआ।
बता दें कि सर्राफ ने बेटे की शादी की खुशी में एक काकटेल पार्टी का आयोजन किया गया और मनोरजंन के लिए दिल्ली से डांसर को बुलाया गया। इन डांसर ने छोटे-छोटे कपड़ों में ऐसा अश्लील व उत्तेजक नृत्य किया कि हर कोई दांतों तले अंगूली दबाने लगा।
काकटेल पार्टी के आयोजन में हरियाणा से आई तस्करी की शराब परोसी गई। आबकारी टीम ने छापा मार कर तस्करी की शराब बरामद की और रिपोर्ट दर्ज भी हुई, परंतु सूबे की सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने और तस्करी की शराब परोसने के दोषी सर्राफ से पुलिस व आबकारी विभाग ने अभी तक पूछताछ नहीं की है। आखिर हापुड़ में कोई तो ऐसा गैंग सक्रिय है,जो हरियाणा से तस्करी की शराब मंगा कर होटल, रेस्टोरेंट आदि जरुरतमंदों को सप्लाई करता है। यह भेद सर्राफ से कड़ी पूछताछ के बाद ही खुल सकता है।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























