कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों का हुआ सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):कारगिल विजय की रजत जयंती के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एव पुर्नवास कार्यालय द्वारा जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास प्रेरणा शर्मा द्वारा वीर बलिदानी ग्रनेडियर रणजीत (शीर्य चक की पत्नी बबीता देवी व सुपर सीनियर सिटिजन / सैनिक 80 वर्ष से अधिक) के पूर्व सैनिकों हवलदार धर्म सिंह, सूबेदार प्रमेशचन्द व सूबेदार खेमपाल सिंह को शॉल देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने उपस्थित वीर नारियों, वरिष्ठ पूर्व सैनिकों व पूर्व सैनिकों ने कारगिल विजय पर्व की बधाई देते हुए कहा कि सैनिकों का सम्मान व कल्याण सर्वोपरि है। देश आपका सदैव ऋणी रहेगा।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ले०कर्नल विवेक सिंह, वारंट आफिसर मनबीर सिंह, उपाध्यक्ष जिला सैनिक बंधु कष्टन राजेश चौधरी, जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक, हवलदार आबिल, हवलदार शाहिद कैप्टन महेश, हवलदार गजवीर हवलदार बचन सिंह आदि उपस्थित रहे।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























