ताज्जुबः नगर पालिका ने चुनाव कर्मियों को पिलाया पौने 6 लाख का पानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के रिकार्ड से एक ताज्जुब भरी खबर मिली है कि लोकसभा चुनाव में ड्यूटी में लगे चुनाव कर्मियों को करीब पौने 6 लाख रुपए का पानी पिला दिया। परिषद के अनुसार पानी की व्यवस्था मिलन टैंट हाऊस को दी गई थी।
यह पानी नवीन मंडी परिसर में चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों तथा एस.एस.वीं इटर कालेज में प्रशिक्षण के दौरान ड्यूटी कार्मिकों ने पिया।
खास बात यह है कि लोकसभा चुनाव के अंतर्गत 4 जून-2024 को नवीन मंडी परिसर में मतगणना में लगे कार्मिकों हेतु पेयजल व्यवस्था में कागज के गिलासों पर ही करीब 98 हजार रुपए खर्च हो गए। पेयजल आपूर्ति में भी बड़े घोटाले की बू आ रही है।
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























