👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब नए ट्रांसफार्मर की लीड फटने से अचानक आग लग गई। आग इतनी जोरदार थी कि ऊर्जा निगम के जेई समेत दो कर्मी झुलस गए जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित जिओ शोरूम पर ढाई सौ केवीएस के नए ट्रांसफार्मर को चालू किया जा रहा था। पटना मुरादपुर बिजली घर पर तैनात जेई आनंद कुमार मौर्य, लाइनमैन दीपक शर्मा के साथ पहुंचे और उन्होंने नए ट्रांसफार्मर को चालू करने का प्रयास किया। तभी भयंकर चिंगारी निकलने के कारण दोनों जल गए जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

























